जानिए भगवान श्री हनुमानजी के 11 नामो के बारे में, जिनका जाप करने से स्वय भगवान श्री हनुमान जी भक्त की रक्षा करते है


भगवान् श्री हनुमानजी के लगभग 108 नाम हैं। प्रभु श्री रामभक्त हनुमानजी के कई नाम हैं, जिनमें से कुछ लोकप्रिय हैं और कुछ प्रमुख हैं। श्री हनुमानजी के नाम का जाप करने से सभी प्रकार के संकट दूर हो जाते हैं।इन 12 नामों का जप करने वाले भक्त की श्री हनुमान जी महाराज दसों दिशाओं और आकाश पाताल में भी रक्षा करते है। आईए जानते है इन नमो के बारें में...........

1. मारुति: श्री हनुमानजी को बचपन में इसी नाम से माता अंजनी बुलाया करती थी। यही उनका असली नाम भी माना जाता है।
2. अंजनी पुत्र: श्री हनुमानजी की माता का नाम अंजना था। इसीलिए उन्हें अंजनी पुत्र या आंजनेय भी कहा जाता है।
3. केसरीनंदन: श्री हनुमानजी के पिता का नाम केसरी था इसीलिए उन्हें केसरीनंदन भी कहा जाता है।
4. हनुमान: जब बालपन में मारुति ने सूर्य को मीठा फल जान अपने मुंह में भर लिया था तो इंद्र ने क्रोधित होकर बाल हनुमान पर अपने वज्र से वार किया। वह वज्र जाकर मारुति की हनु यानी कि ठोड़ी पर लगा। इससे उनकी ठोड़ी चोटिल हो गई इसीलिए उन्हें हनुमान कहा जाने लगा।
5. पवन पुत्र: श्री हनुमानजी को वायु देवता का पुत्र भी माना जाता है, इसीलिए इनका नाम पवन पुत्र हुआ। उस काल में वायु को मारुत भी कहा जाता था। मारुत अर्थात वायु, इसलिए उन्हें मारुति नंदन भी कहा जाता है। वैसे उनमें पवन के वेग के समान उड़ने की शक्ति होने के कारण भी यह नाम दिया गया।
6. शंकरसुवन: श्री हनुमाजी को शंकर सुवन अर्थात उनका पुत्र भी माना जाता है क्योंकि वे रुद्रावतार थे।
7. बजरंगबली: वज्र को धारण करने वाले और वज्र के समान कठोर अर्थात बलवान शरीर होने के कारण श्री हनुमानजी को बजरंगबली कहा जाने लगा। अर्थात वज्र के समान अंग वाले बलशाली। लेकिन यह शब्द ब्रज और अवधि के संपर्क में आकर बजरंगबली हो गया। बोलचाल की भाषा में बना बजरंगबली भी सुंदर शब्द है।
8. कपिश्रेष्ठ: श्री हनुमानजी का जन्म कपि नामक वानर जाति में हुआ था। रामायणादि ग्रंथों में हनुमानजी और उनके सजातीय बांधव सुग्रीव अंगदादि के नाम के साथ 'वानर, कपि, शाखामृग, प्लवंगम' आदि विशेषण प्रयुक्त किए गए। उनकी पुच्छ, लांगूल, बाल्धी और लाम से लंकादहन इसका प्रमाण है कि वे वानर थे। रामायण में महर्षि वाल्मीकिजी ने जहां उन्हें विशिष्ट पंडित, राजनीति में धुरंधर और वीर-शिरोमणि बताया है, वहीं उनको लोमश और पुच्छधारी भी शतश: प्रमाणों में व्यक्त किया है। अत: सिद्ध होता है कि वे जाति से वानर थे।
9. वानर यूथपति: श्री हनुमानजी को वानर यूथपति भी कहा जाता था। वानर सेना में हर झूंड का एक सेनापति होता था जिसे यूथपति कहा जाता था। अंगद, दधिमुख, मैन्द- द्विविद, नल, नील और केसरी आदि कई यूथपति थे।
10. रामदूत: प्रभु श्रीराम का हर काम करने वाले दूत। माता सीता का पता लगाने वाले और प्रभु श्री राम जी का संदेश माता सीता को पहुँचाने वाले प्रभु श्री रामजी के दूत। इसलिए श्री हनुमान जी को रामदूत भी कहा जाता है। 
11. पंचमुखी हनुमान: पातल लोक में अहिरावण का वध करने जब श्री हनुमानजी गए तो वहां पांच दीपक उन्हें पांच जगह पर पांच दिशाओं में मिले, जिसे अहिरावण ने मां भवानी के लिए जलाए थे। इन पांचो दीपकों में अहिरावण के प्राण वसे थे। इन पांचों दीपक को एक साथ बुझाने पर अहिरावन का वध हो जाएगा इसी कारण हनुमान जी ने पंचमुखी रूप धरा। उत्तर दिशा में वराह मुख, दक्षिण दिशा में नरसिंह मुख, पश्चिम में गरुड़ मुख, आकाश की तरफ हयग्रीव मुख एवं पूर्व दिशा में हनुमान मुख। इस रूप को धरकर उन्होंने वे पांचों दीप बुझाए तथा अहिरावण का वध कर प्रभु श्री राम और उनके भ्राता श्री लक्ष्मण जी को उस से मुक्त कराया। मरियल नामक दानव को मारने के लिए भी यह रूप धरा था। इसलिए श्री हनुमान जी को पंचमुखी हनुमान कहा जाने लगा।

दोहा :
उर प्रतीति दृढ़, सरन ह्वै, पाठ करै धरि ध्यान।

बाधा सब हर, करैं सब काम सफल हनुमान॥

स्तुति :

हनुमान अंजनी सूत् र्वायु पुत्रो महाबलः।

रामेष्टः फाल्गुनसखा पिङ्गाक्षोऽमित विक्रमः॥

उदधिक्रमणश्चैव सीता शोकविनाशनः।

लक्ष्मणप्राणदाता च दशग्रीवस्य दर्पहा॥

एवं द्वादश नामानि कपीन्द्रस्य महात्मनः।

सायंकाले प्रबोधे च यात्राकाले च यः पठेत्॥

तस्य सर्वभयं नास्ति रणे च विजयी भवेत्।



यहां पढ़ें हनुमानजी के 12 चमत्कारिक नाम


1. हनुमान (इंद्र के बज्र प्रहार से हनु पर चोट)

2. अंजनी सूत (माता अंजनी के पुत्र)

3. वायुपुत्र (पवनदेव के पुत्र)

4. महाबल (एक हाथ से पहाड़ उठाने और एक छलांग में समुद्र पार करने वाले महाबली)

5. रामेष्ट (राम जी के प्रिय)

6. फाल्गुनसख (अर्जुन के मित्र)

7. पिंगाक्ष (भूरे नेत्र वाले)

8. अमितविक्रम ( वीरता की साक्षात मूर्ति)

9. उदधिक्रमण (समुद्र को लांघने वाले)

10. सीताशोकविनाशन (सीताजी के शोक को नाश करने वाले)

11. लक्ष्मणप्राणदाता (लक्ष्मण को संजीवनी बूटी द्वारा जीवित करने वाले)

12.. दशग्रीवदर्पहा (रावण के घमंड को चूर करने वाले)

Post a Comment

0 Comments

may i help you click to call