स्वर्ग और नरक है आपके ही हाथ में हैं


एक बुज़ुर्ग औरत की मृत्यु के बाद यमराज उसे लेने आये।
औरत ने पूछा - "आप मुझे स्वर्ग ले जाएंगे या नरक?"
यमराज बोले - "कहीं नहीं। तुमने इस जीवन में बहुत अच्छे कर्म किए हैं, इसलिए मैं तुम्हें सीधे प्रभु के धाम ले जा रहा हूँ।"

औरत मुस्कुराई और बोली - "धन्यवाद यमराज जी, लेकिन एक विनती है - मैंने धरती पर स्वर्ग और नरक के बारे में बहुत सुना है, मैं उन्हें देखना चाहती हूँ।"

यमराज ने उसकी इच्छा स्वीकार की और दोनों चल पड़े...

🌑 पहले पहुंचे नरक
चारों तरफ दर्द, भूख और रोने की आवाज़ें।
लोग बीमार, कमजोर, और दुखी थे।
एक विशाल 300 फीट ऊँचा पतिला खीर से भरा था, लेकिन कोई खा नहीं पा रहा था।

औरत ने पूछा- "खीर सामने है, फिर भूखे क्यों हो?"
लोग बोले- "हम उस ऊँचाई तक पहुँच ही नहीं सकते, किसी ने कुछ करने की कोशिश ही नहीं की..."

☀️ फिर पहुंचे स्वर्ग
लोग हँसते-खिलखिलाते, संतुष्ट और खुश।
वहीं वैसा ही ऊँचा पतिला, वैसी ही खीर।
औरत ने हैरान होकर पूछा- "आप खीर कैसे खाते हो?"

लोग बोले "हमने पेड़ों की लकड़ी से सीढ़ी बनाई, मिलकर मेहनत की और अब सभी मिलकर खीर खाते हैं।"

🌼 यमराज मुस्कराए और बोले
"ईश्वर ने सबको बराबरी से अवसर दिये हैं- पेड़, पौधे, संसाधन सब जगह हैं। फर्क बस सोच और कर्म का है।"

"स्वर्ग और नरक मनुष्य खुद बनाता है।"
जो मेहनत करेगा, मिलकर काम करेगा- वो खीर खाएगा।
जो आलस करेगा, इंतज़ार करेगा किसी और के करने का – वो भूखा रह जाएगा।

💫 दोस्तों, यही जीवन का गहरा सत्य है
👉 स्वर्ग और नरक कहीं ऊपर या नीचे नहीं होते।
👉 वो आपके कर्म, सोच और मेहनत में छिपे हैं।
👉 जो सीढ़ी बनाना सीखेगा, वो स्वर्ग तक ज़रूर पहुंचेगा।

🪷 सच्चा सुख पाने के लिए मेहनत करें, अच्छे कर्म करें और मिल-जुलकर जीवन को स्वर्ग बनाएं।
🙏🌿




स्वर्ग और नरक कहानी पर प्रश्नोत्तरी


प्रश्न 1: बुजुर्ग औरत को यमराज कहां ले जाने वाले थे?

🔘 A) नरक
🔘 B) स्वर्ग
🔘 C) प्रभु का धाम
🔘 D) पुनर्जन्म

सही उत्तर: C) प्रभु का धाम


प्रश्न 2: बुजुर्ग औरत ने यमराज से क्या विशेष विनती की?

🔘 A) एक बार और जीवन देने की
🔘 B) नरक में किसी रिश्तेदार से मिलने की
🔘 C) स्वर्ग और नरक देखने की इच्छा जताई
🔘 D) यमराज से अकेले जाने को कहा

सही उत्तर: C) स्वर्ग और नरक देखने की इच्छा जताई


प्रश्न 3: नरक में लोग भूखे क्यों थे जबकि खीर से भरा पतीला वहां मौजूद था?

🔘 A) पतीला खाली था
🔘 B) वे ऊँचाई तक पहुँच नहीं सकते थे और मेहनत नहीं करना चाहते थे
🔘 C) खीर ज़हर से भरी थी
🔘 D) यमराज ने खाने की इजाजत नहीं दी थी

सही उत्तर: B) वे ऊँचाई तक पहुँच नहीं सकते थे और मेहनत नहीं करना चाहते थे


प्रश्न 4: स्वर्ग में लोग खीर कैसे खा पा रहे थे?

🔘 A) भगवान खुद खीर देते थे
🔘 B) वहां पतीला जमीन पर था
🔘 C) उन्होंने पेड़ों की लकड़ियों से सीढ़ी बनाकर खीर तक पहुंच बनाई
🔘 D) वहां गुरुओं ने खाना परोसा

सही उत्तर: C) उन्होंने पेड़ों की लकड़ियों से सीढ़ी बनाकर खीर तक पहुंच बनाई


प्रश्न 5: इस कहानी से मुख्य संदेश क्या मिलता है?

🔘 A) मृत्यु के बाद स्वर्ग बेहतर है
🔘 B) मेहनत से ही जीवन में सुख संभव है
🔘 C) यमराज दयालु होते हैं
🔘 D) बुजुर्ग औरतें बुद्धिमान होती हैं

सही उत्तर: B) मेहनत से ही जीवन में सुख संभव है


प्रश्न 6: यमराज ने क्या बताया कि ईश्वर ने क्या समान रूप से दिया है?

🔘 A) खीर और चम्मच
🔘 B) पेड़-पौधे और साधन
🔘 C) आदेश और आज्ञा
🔘 D) सबको स्वर्ग का टिकट

सही उत्तर: B) पेड़-पौधे और साधन


Post a Comment

0 Comments

may i help you click to call