भगवान श्री हनुमान जी भगवान शिव के ऐसे अवतार हैं, जो इस कलियुग में बहुत जल्दी भक्तों पर प्रसन्न हो जाते हैं। बजरंगबली जी का नाम लेने से भक्तों के सारे दुःख कष्ट दूर हो जाते हैं। श्री हनुमान चालीसा का पाठ करने से कर्ज का नाश होता है। इससे मुकदमों में जीत हासिल होती है। शत्रुओं के अलावा भूत-प्रेत और बुरी शक्तियां भी श्री हनुमान चालीसा को पढ़ने से पास आने से कतराती हैं। गोस्वामी तुलसीदास ने श्री हनुमान चालीसा की रचना की है। इसलिए हनुमान जी की यह स्तुति सिद्ध है, अर्थात इसका पाठ करने से तुरंत ही लाभ प्राप्त होता है।
हनुमान चालीसा में क्या लिखा है -
तुलसीदास जी ने 40 चौपाई में भगवान श्री हनुमान जी की स्तुति की है। इसमें श्री हनुमान जी के रूप बताया गया है। कहा जाता है कि गोस्वामी तुलसीदास जी को श्री हनुमान जी और प्रभु श्री राम जी के दर्शन हुए थे। उन्होंने हनुमान जी के बालों के रंगरूप और रंग के बारे में बताया है। इसके बाद उन्होंने श्री हनुमान जी की कृपा के बारे में बताया है कि उनकी कृपा से क्या पाया जा सकता है। तुलसीदास जी ने भी श्री हनुमान जी की प्रभु श्री राम के प्रति भक्ति को प्रणाम किया है। इसके साथ ही तुलसीदास जी ने श्री हनुमान जी के कई महान कार्यों के बारे में भी बताया है।
आपने जाना की भगवान श्री हनुमान जी के चालीसा को पढ़ आप अपना जीवन सुखमय बना सकते है। इसलिए भक्तो दिन में एक बार श्री हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें।
यदि आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी तो इसको अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

0 Comments