सनातन से क्या अभिप्राय है, सनातन धर्म है ?


सनातन धर्म को समझने से पहले हमें सत और सनातन शब्दों को समझना बहुत जरूरी है। आए जानते है......
जो वस्तु या पदार्थ अनादि काल से है और जिस में कोई परिवर्तन नहीं होता। भारतीय दर्शन के अनुसार सत तीन प्रकार का संभव है
  1. प्रकृति
  2. जीवात्मा 
  3. परमात्मा
इन तीनों की सत्ता हमेशा अनादि काल से है और रहेगी, इनमें किसी तरह का कोई परिवर्तन नहीं होता है।

मूल प्रकृति से मिलकर प्राकृतिक वस्तुएं बनती है। जितनी भी प्राकृतिक चीजें हैं वह सब प्रकृति द्वारा निर्मित है। आत्मा और परमात्मा भी अक्षय, नित्य व शाश्वत हैं। इनको कोई बनाने वाला नहीं है। जब निर्माण ही नहीं है इनका नाश भी सम्भव नहीं है। ये तीनों ही अनादि अनश्वर हैं। 
अनादि का अभिप्राय यह है कि सृष्टि का कोई प्रारंभ नहीं। एक सृष्टि के प्रलय के बाद पुनः सृष्टि होती है, अतः सृष्टि प्रवाह से अनादि है और ये तीनों सत्ताएं भी नित्य व शाश्वत हैं।
इसके विपरीत असत से अभिप्राय उन पदार्थों और वस्तुओं से है जिसका नाश और निर्माण होता रहता है। उदाहरण के लिए तारे शरीर मकान इत्यादि यह सब बनते बिगड़ते रहते हैं। इस तरह की चीजों को असत कहा जाता है।
वेद परमात्मा की तरह नित्य सत्ता है परन्तु ध्यातव्य है कि वेदज्ञान परमात्मा से ही निसृत है। अतः सनातन धर्म का आधार वेद है।
इस तरह सत्य सनातन का अभिप्राय उस सत्य से है जो इस सृष्टि में तो सत्य है ही पिछली सारी सृष्टियों में सत्य था और आगे आने वाली सभी सृष्टियों में भी सत्य होगा। सरल अर्थ यह है कि सनातन अनादि है, न कि प्राचीन अथवा नवीन।
चाहे कोई धर्म या परम्परा कितनी भी पुरानी क्यों न हो अथवा कितनी भी नवीन आधुनिक क्यों न हो, यदि अनादि सत्य नहीं है तो सनातन धर्म नहीं कहला सकता।
इस आधार पर हिन्दू धर्म पर विचार करने पर यही कहा जा सकता है कि जो भी वैदिक मत के अनुकूल बातें हिन्दू धर्म में हो वे सनातन हैं और उसके विपरीत जो भी परम्पराएं व मान्यताएं है, सनातन नहीं है।

धन्यवाद।

Post a Comment

0 Comments

may i help you click to call