वन्दे मातरम् । वन्दे मातरम् । वन्दे मातरम् ॥
भारत वन्दे मातरम्, जय भारत वन्दे मातरम् ॥
रूक ना पायें तफानों में, सबके आगे बढे कदम ।
जीवन पुष्प चढाने निकले माता के चरणों में हम ॥ वन्दे मातरम्.....
मस्तक पर हिमराज विराजित, उन्नत माथा माता का ।
चरण धो रहा विशाल सागर, देश यही सुन्दरता का ।
हरियाली साडी पहनी माँ, गीत तुम्हारे गाये हम ॥ वन्दे मातरम्....
नदियन की पावन धारा है, मंगल माला गंगा की ।
कमर बंध है विंध्याद्री की सातपुरा की श्रेणी की ।
सहयाद्री का वज् हस्त है, पौरूष को पहचाने हम । वन्दे मातस्म्...
नही कसीके सामने हमने, अपना शीश झुकाया है।
जो हमसे टकराने आया, काल उसी का आया है।
तेरा वैभव सदा रहे माँ, विजय ध्वजा फहराये हम, वन्दे मातरम्......

0 Comments