Hanuman shabar mantra

Hanuman shabar mantra

Hanuman shabar mantra in hindi:
 
भगवान श्री बजरंग बली जी की पूजा करने से सारे दुख दूर हो जाते हैं। भगवान श्री बजरंग बली जी अपने भक्तों पर असीम कृपा बरसाते हैं और उनकी सारी परेशानियां दूर करते हैं। अगर आपको भी अपने दुख और परेशानियां दूर करनी है तो आप ‘हनुमान शाबर मंत्र’ का जाप करें। ये आपके हर बिगड़े काम को सही करने की क्षमता रखता है। शाबर मंत्र का जाप करते समय इसका उच्‍चारण सही से करना आवश्‍यक है। जाने किस प्रकार करें ‘हनुमान शाबर मंत्र’ का जाप।

हनुमान शाबर मंत्र के लाभ

ऐसा माना जाता है कि यह श्री हनुमान जी का शाबर मंत्र पहले से ही सिद्ध मंत्र हैं इसलिए इसे सिद्ध करने की ज़रूरत नहीं पड़ती। इस शाबर मंत्र के प्रयोग से हनुमानजी तुरंत ही आपके सारे बिगड़े काम बनाते हैं और आपके जीवन में खुशहाली लाते हैं।

शाबर मंत्र का प्रभाव

ऐसा माना जाता है कि शाबर मंत्र में तमाम दिव्य शक्तियां होती हैं। यह मंत्र नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है। शाबर मंत्र के उच्चारण से भक्तों के बिगड़े काम बन जाते हैं।

जाने कैसे करे हनुमान शाबर मंत्र का पाठ

  1. मंत्र शुरु करने से पहले आप स्नान कर लें और साफ कपड़े पहन लें।
  2. हनुमान को सर्व प्रथम आसन अर्पित करें।
  3. अब हनुमान जी को जल समर्पित करें, तिलक करें, धूप- दीप जलाएं।
  4. प्रसाद अर्पित करें। इसके बाद हनुमान शाबर मंत्र का पाठ करें।
  5. शुक्रवार से शुरू करें ‘हनुमान शाबर मंत्र’ का जाप
हनुमान जी का दिन वैसे तो मंगलवार है लेकिन इस विशेष सिद्धि मंत्र का प्रयोग शुक्रवार के दिन करना सही माना गया है। इस मंत्र को जपने के लिए एक माला लें। लगातार 5 दिनों तक इस मंत्र का 5 माला जाप करना है। इसके बाद आपको इस मंत्र का असर दिखने लगेगा।

हनुमान शाबर मंत्र 


ॐ नमो बजर का कोठा,
जिस पर पिंड हमारा पेठा।
ईश्वर कुंजी ब्रह्म का ताला,
हमारे आठो आमो का जती हनुमंत रखवाला।

अन्‍य ‘हनुमान शाबर मंत्र’


हनुमान जाग किलकारी मार, 
तू हुंकारे-राम काज सँवारे ओढ़ सिंदूर सीता मैया का, 
तू प्रहरी राम द्वारे, मैं बुलाऊँ, तु अब आ, राम गीत तु गाता आ, 
नहीं आये तो हनुमाना, श्री राम जी ओर सीता मैया कि दुहाई, 
शब्द साँचा, पिंड कांचा, फुरो मन्त्र ईश्वरोवाचा।

Post a Comment

0 Comments

may i help you click to call