जिस घर में संतों की सेवा भंडारा दान पुण्य पूजा पाठ निरंतर होते हैं। उस घर से माता लक्ष्मी चाहे जितने प्रयास कर ले उनका मन ना हो फिर भी उन्हें रुकना पड़ेगा। इसीलिए कमा कर के धन लाना ये अच्छी बात है। पर कमा कर के धन को उपयोग में लगाना पूजा में लगाना दान में लगाना ये सबसे अच्छी बात है। धन कमाना सबको आ जाएगा छोटा बच्चा भी कमा लेगा पर धन को कमाना महत्त्वपूर्ण नहीं है धन का उपयोग कहां करना है यह महत्त्वपूर्ण है। अगर आपको धन का महत्त्वपूर्ण उपयोग करना नहीं आया तो फिर धन भी आकर के पछताता है। लक्ष्मी मैया भी आकर पछताते हैं कि कैसे हाथों में चली गई।

0 Comments