अपने बच्चों को अवश्य सिखाएं यह चीज

हर चीज में भगवान श्री राम नाम का अमृत यदि हम घोलने लग जाएं तो हमारे जीवन में कभी कोई परेशानी नहीं होगी और आज के इस युग में सबसे बड़ी समस्या है। हमारे बच्चे, हमारे बच्चे जो हमारी भविष्य हैं, हम उन्हें भक्ति सिखाना भूल चुके हैं। हमें उन्हें भक्ति की ओर लाना होगा, यह सबसे बड़ी जिम्मेदारी तो दादा दादी की है। जैसे ही आपका पोता या आपकी पोत्री थोड़ी सी बड़ी हो जाए, उसे आप गौशाला ले जाना शुरू कर दो। उसे गौ माता के दर्शन कराओ, उसको जय श्री राम बोलना सिखाओ, आप जैसे जैसे उसमें संस्कार भरोगे, आस्था रखोगे, तो ही भक्ति बढ़ेगी। आस्था मन से होती है। तो हमें क्या करना है, जय श्री राम बोलना, यह अपने बच्चों को सिखाना है और हम सब भक्ति करेंगे। क्योंकि यह मानव देह हमें जो प्राप्त हुई है यह भक्ति से हुई है बिना भक्ति के कोई कार्य संभव नहीं हो सकता।

Post a Comment

0 Comments

may i help you click to call